सिवान में महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: लैंगिक हिंसा के विरूध अंतर्राष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत वाक्थन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुश्री वृषभानु कुमारी चन्द्रा वरीय उप समाहर्ता एवं डॉ मनोज कुमार सिन्हा, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाक्थन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती राजबंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, बीएम उच्च विद्यालय तथा डीएवी उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

जागरूकता रैली गांधी मैदान से निकालकर जेपी चौक होते हुए टाउन हॉल में समाप्त किया गया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने दहेज प्रथा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री वृषभानु कुमारी चंद्रा एवं डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने सभी छात्र छात्राओं को दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरूध शपथ दिलाया। इस दौरान सुश्री वृषभानु कुमारी चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को समाज में हो रहे महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक विभिन्नता के बारे में विशेष जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के वरीय पदाधिकारी, स्कूल के शिक्षक समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026