तरवारा के सलाउद्दीन अंसारी एवं वैशाखी निवासी अनवर अली सड़क दुर्घटना में घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गया। घायलों का उपचार स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान तरवारा निवासी सलाउद्दीन अंसारी एवं वैशाखी निवासी अनवर अली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तरवारा निवासी सलाउद्दीन अंसारी शनिवार की दोपहर अपनी बाइक से तरवारा की ओर से सिवान जा रहे थे। तभी बड़कागांव में एनएच 227 ए सिवान की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया इससे सलाउद्दीन अंसारी बाइक समेत गिरकर घायल हो गए।

इस दौरान उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर तरवारा की ओर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी घटना तरवारा मोड़ पर घटी जहां आटो की टक्कर लगने से बाइक चालक वैशाखी निवासी अनवर अली घायल हाे गया। वहीं घटना के बाद आटो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024