Maharajganj News

महाराजगंज में वार्ड पार्षद के पति व ससुर को चाकू घोंपा

परवेज अख्तर/सिवान:- नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के पार्षद गुड़िया देवी के पति व उनके पिता को शुक्रवार को चाकू घोंप दिया गया। इस घटना में घायल हुए दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों ने पीएचसी लाया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी बाजार निवासी प्रदीप कुमार अपने घर के सामने नाले पर सीढ़ी का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसपर वार्ड पार्षद के पति पवन कुमार ने नाले पर सीढ़ी नहीं बनाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई और मामला चाकूबाजी में तब्दील हो गया। सीढ़ी निर्माण कार्य रोकने से आक्रोशित प्रदीप कुमार के पुत्र ने वार्ड पार्षद के पति पवन कुमार और उसके ससुर पन्ना लाल प्रसाद को चाकू घोंप दिया।इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

इस घटना में पवन कुमार को पेट में चाकू लगा है, वहीं उनके पिता पन्ना लाल प्रसाद को सिर में चाकू मारा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके पूर्व में भी पवन कुमार और प्रदीप कुमार के बीच रोड में घर का छज्जा निकालने के लिए विवाद हुआ था। रोड में छज्जा निकाले जाने पर वार्ड पार्षद ने हस्तक्षेप कर काम को रोक दिया था। पंचायती के बाद इस मामले का निदान पंचों द्वारा कर दिया गया था। पुनः नाले पर निर्माण कार्य कराए जाने पर वार्ड पार्षद के पति ने काम रोकने के लिए कहा तो चाकूबाजी की घटना हो गई। इधर दोनों जख्मी को चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानन्द सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फर्दबयान के बाद एफआईआर दर्ज कर घटना में संलिप्त आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026