भगवानपुर हाट

भगवानपुर के गोपालपुर में  एक करोड़ 19 लाख की लागत से बनेगा पंचायत सरकार भवन

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर गांव में एक करोड़ उन्नीस लाख रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन बनेगा। पंचायत के मुखिया जीतेन्द्र कुमार पासवान ने शुक्रवार को बीडीओ डॉ. अभय कुमार, सीओ युगेश दास व अन्य लोगों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया। प्रखंड का यह चौथा पंचायत है, जहां पंचायत सरकार भवन बनने जा रहा है। इसके पहले तीन पंचायतों महम्मदा, मोरा खास व विलासपुर में यह भवन बन कर तैयार हो गया है।

बीडीओ डॉ. कुमार ने बताया कि इसका निर्माण करीब एक करोड़ उन्नीस लाख की लागत से किया जाएगा। इस पंचायत सरकार भवन मिनी ब्लॉक की तरह काम करेगा। गांवों में हीं लोगों को प्रखंड में मिलने वाली अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार पंचायत सरकार भवन बनवा रही है। इससे दूर-दूर के पंचायत के लोगों को प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। मौके पर डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, मनोज सहनी व पंचायत सचिव नन्दकिशोर राम थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026