Categories: छपरा

छपरा सदर के तत्कालीन सीओ और राजस्व कर्मचारी के खिलाफ वारंट जारी

छपरा: सदर अंचल कार्यालय के तत्कालीन सीओ और राजस्व कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। शिकायतकर्ता हिमालय राज के द्वारा छपरा सिविल कोर्ट में सैफुलाह रहमानी तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सदर अंचल कार्यालय और तत्कालीन अंचल अधिकारी पंकज कुमार पर अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के तहत एससी एसटी थाना छपरा में दर्ज मामले में जांचोपरांत न्याय के लिए अर्जी लगाई गई थी और दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई थी।

जिसपर कोर्ट द्वारा सुनवाई करते हुए घटना को सही पाया गया है और अब दोनो कर्मियो के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। आपको बता दे कि हिमालय राज और उनके कुछ साथी वर्ष 2019 में छपरा नगर पालिका चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित जिला परिषद कार्यालय के समीप घरेलू सामग्री खरीद रहे थे उसी वक्त पंकज कुमार जो सदर प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी थे और एक और अन्य राजस्व कर्मचारी सैफुल्लाह रहमानी और अज्ञात 4 लोग दुकान के पास पहुंचे और हिमालय राज को बुलाया और जाति सूचक गलियां देते हुए कोर्ट में दर्ज एक मामले में गवाही देने को लेकर देख लेने की धमकियां दी।

वही हिमालय राज द्वारा इसका विरोध करने पर हाथापाई भी की गई थी वही घटनास्थल पर मौजूद हिमालय के अन्य साथियों द्वारा ये सब देखा गया जिनके द्वारा हो हल्ला किए जाने पर दोनो कर्मी और अन्य सभी लोग वहा से भाग निकले। जबकि हिमालय राज द्वारा इसकी शिकायत एससी एसटी थाना में दर्ज कराई गई। विगत दो वर्षो से कोर्ट में लंबित मामले की सुनवाई 19 अप्रैल को की गई वही सभी पहलुओं पर विचार करते हुए न्यायालय द्वारा 26 मई 2022 को दोषियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026