Categories: पटना

चौकीदार ने जान पर खेलकर लूट होने से बचाया: गोली से चौकीदार व स्थानीय व्यक्ति घायल

मोतिहारीं में एक मार्केट में चौकीदार की तत्परता की वजह से लूट की एक बड़ी घटना को चौकीदार ने साहस दिखाते हुए रोक दिया । हालांकी लूट की घटना को अंजाम देने आए लूटेरों की गोली से चौकीदार के साथ एक अन्य स्थानीय भी घायल हो गए । फ़िलहाल घायल चौकीदार का इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है।

पूरा मामला मोतिहारी के हरसिद्धि थाना छेत्र के गायघाट चौक की है जहाँ देर रात कुछ हथियारबंद अपराधी एक बर्तन और ज्वेलरी की दुकान में डाका डालने पहुंचे थे। इसी बीच रात्रि प्रहरी के रूप में तैनात चौकीदार शिव कुमार भगत को इसकी भनक लग गयी । इसी बीच एक स्थानीय व्यक्ति रामनरेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चौकीदार ने स्थानीय व्यक्ति की सहायता से साहस दिखाते हुए अपराधियों को खदेड़ने लगे। इस बीच लोगों को इक्कठा होते देख अपराधी भागने लगे। इसी बीच जैसे ही चौकीदार अपराधियों को पकड़ना चाहा तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चौकीदार और स्थानीय व्यक्ति दोनों घायल हो गए। इस बीच अपराधी भाग निकला ।

इस घटना में घायल चौकीदार को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है । वही मामले कि जानकारी मिलते ही एसपी डॉ कुमार आशीष चौकीदार से मिलने पहुंचे और हाल जाना साथ ही एसपी ने चौकीदार को सहयोग राशि के रूप में 5 हजार रुपए दिए। साथ ही कहा कि अपराधियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026