Siwan News

सीवान जिले में लगातार हो रही बारिश से कमोबेश सभी मोहल्लों में जलभराव

परवेज अख्तर/सिवान :- शहर समेत पूरे जिले में लगातार हो रही बारिश से पूरा इलाका पानी से भरा पड़ा है। आधे से अधिक गांव व शहर पानी से घिरा है। ग्रामीण इलाके में पानी से घिरे लोग पलायन करने को विवश है। सरयू व दाहा नदी का बढ़ता जलस्तर हालांकि खतरे के निशान से नीचे बह रहा है, बावजूद संकट बढ़ता जा रहा है। त्योहार के मौसम में लगातार हो रही बारिश से बाजार में मंदी है। लोग घरों में बंद हैं। वहीं कुछ लोग खाने के सामान के लिए इधर-उघर भटक रहे हैं। लोगों की मानें तो इस तरह की परेशानी से हर लोग डर गए हैं। अगर इसी तरह की हालत रही तो जल्द ही लोग यहां से पलायन करने लगेंगे।दाहा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे रहने वालों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शहर में दाहा नदी के किनारे बसे शास्त्री नगर व खुरमाबाद का इलाका नदी की पानी से घिरता जा रहा है। बचाव को देखते हुए कई लोग पलायन करने को विवश हैं। इधर, शहर के कमोबेश सभी मोहल्ले में पानी भरा हुआ है। राजेन्द्र पथ, फतेहपुर बाइपास, लक्ष्मीपुर सिसवन ढाला, पुरानी किला, आसी नगर व मखदुम सराय, निराला नगर, आनंद नगर, आंबेडकर नगर में पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू की माफिक दिख रहा है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर बड़ा-बड़े गड्ढे हो गये हैं। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। तेज हवा व पानी से कई स्थान पर पेड़ व डालियां टूट कर बीच सड़क पर आ गिरी हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। शहर में डीएम आवास के सामने डाकबंगला रोड में शनिवार की रात बिजली का पोल व पेड़ की डाली के टूटकर गिरने से इलाके में पूरी रात बिजली बाधित रही। रविवार की सुबह मे जेसीबी लगाकर टूटी हुई डाली को हटाने का कार्य शुरू किया गया। बारिश की मार ने दुकानदारों के चेहरे से छिनी रौनक : बारिश से बाजार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। त्योहार के मौसम में बारिश की मार ने दुकानदारों के चेहरे से रौनक छीन ली है। ग्रामीण इलाके के लोग कहने भर को शहर में खरीदारी के लिये पहुंच रहे हैं। दुकान में पानी घुस जाने से कई सारे दुकानदार पानी निकालने व सामान को ठीक करने में ही परेशान दिख रहे हैं। थाना रोड में फुटपाथी दुकानदारों का बैठना मुश्किल हो गया है। पीसीसी मार्केट होने के बावजूद बाजार में पानी व कीचड़ से राह चलना मुश्किल हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026