पचरुखी प्रखंड

पचरुखी में दो भाइयों में हुई मारपीट, एक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में सोमवार की रात भूमि विवाद को ले दो भाइयों के बीच हुई मारपीट हो गई। मारपीट में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उसे रेफर कर दिया, परिजन द्वारा गोरखपुर ले जाने के क्रम में घायल की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त चुनी साह के पुत्र दिलीप साह (45)के रूप में हुई। इस मामले में मृतक के फर्द बयान पर प्रदीप साह तथा उसके पुत्र अनिल साह को आरोपित किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोखरेड़ा गांव में सोमवार की शाम चुनी साह के पुत्र दिलीप साह तथा प्रदीप साह के बीच रास्ते के विवाद को ले कहा-सुनी हो गई। इस दौरान बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान प्रदीप साह तथा पुत्र अनिल साह ने दिलीप साह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिलीप साह को बचाने आई उनकी पत्नी दिपाली देवी तथा तीनों पुत्री भी घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसमें दिलीप की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026