सिवान के 4 लोगों की गुरुग्राम में हत्या के बाद गांव में मातम, अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने ले ली जान

परवेज अख्तर/सिवान: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध संबंध के शक में रिटायर फौजी ने अपनी बहू समेत मैरवा के चार लोगों की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार अहले सुबह की है। दिल दहला देने वाली घटना में मकान मालिक राव राय सिंह ने मैरवा के बड़का मांझा के कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, नौ साल की बेटी सुरभि व तीन वर्ष की विधि तिवारी की हत्या कर दी। हत्या करने वाले रिटायर फौजी ने थाने में सरेंडर कर दिया। राव राय सिंह ने थाने में पहुंचकर अपनी बहू सुनिता यादव और कृष्ण तिवारी के परिवार की हत्या की बात कबूल की है। घटना के बाद बडकामांझा गांव में कृष्ण तिवारी के परिवार में मातम छा गया है।

बडकामाझां गांव का कृष्ण तिवारी कई साल से गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मकान मालिक रिटायर फौजी था। सोमवार की देर रात को कृष्ण तिवारी अपनी पत्नी और दोनों बेटी के साथ था। सुबह में पूरे परिवार के लोगों की तेज हथियार से हत्या कर दी गयी थी। जबतक लोग कुछ समझ पाते मकान मालिक ने थाने में जाकर हत्या की बात कबूल भी कर ली थी। राय राव सिंह ने कृष्ण तिवारी के परिवार के साथ अपनी पुत्र वधू की भी हत्या की थी। उसकी पूत्र वधू तीन दिन पूर्व अपने मायके से ससुराल में आयी थी। घटना के दिन राव राय सिंह का पुत्र राजस्थान गया था। घटना की रात राव राय सिंह के साथ उसकी पत्नी घर में मौजूद थी।

42 साल का कृष्ण तिवारी एमबीए के बाद एक एमएनसी कंपनी में काम कर रहा था। वह गुरुग्राम के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में कई साल से किराये पर रहता था। सूत्रों के अनुसार घर में रहने के दौरान मकान मालिक राव राय सिंह को अपनी पुत्र वधू से कृष्ण के साथ अवैध संबंध का शक था। जिससे लेकर उसने परिवार के सदस्य के सोये रहने के दौरान घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। गुरुग्राम में इस घटना के बाद बड़कामाझां गांव में कृष्ण तिवारी का घर बंद पड़ा है। उनके परिवार के सदस्य इस घटना के बाद कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026