Tarwara Hindi News

निषाद महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना के तरवारा बाजार के गंडक नहर के समीप निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी का भव्य स्वागत निषाद विकास संघ के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार निषाद की अध्यक्षता में किया गया। मुकेश सहनी के स्वागत में संघ के सैकड़ों लोगों ने फूल माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी का स्वागत दरौली एवं सिसवन जाने के दौरान तरवारा बाजार में किया गया। जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार निषाद ने बताया कि 4 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने एवं संघ को पार्टी के गठन एवं नामकरण की बात कही। इस मौके पर पूरे प्रदेश के कोने-कोने से निषाद विकास संघ के कार्यकर्ता एवं नेता भाग लेंगे। अवधेश कुमार निषाद ने कहा कि संघ की ओर से करीब 10 लाख लोगों को इकठ्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर एससी/एसटी का दर्जा नहीं दिया तो बिहार के 40 लोक सभा सीट पर हमारी नवगठित वीआईपी पार्टी अपनी उम्मीदवार उतारेगीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के बाद वे प्रचार-प्रसार के लिए दरौली एवं सिसवन में सभा को संबोधित करने के लिए निकल पड़े। उनके स्वागत करने में संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सहनी, युवा जिलाध्यक्ष सुनील निषाद, जिला सचिव संतोष सहनी, अजय निषाद, महेंद्र निषाद, ओम प्रकाश निषाद, शिवजी सहनी, रवि महतो, नंद लाल निषाद समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026