Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

वेस्टर्न यूनियन संचालक से दिनदहाड़े दो लाख की छिनतई

बैंक से रुपये ले जाने के क्रम में बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

घर से 200 मीटर पूर्व कर्णपुरा में हुई छिनतई

परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह वेस्टर्न यूनियन संचालक से दो लाख रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करते हुए संचालक से पूछताछ की और उसके द्वारा बताए गए निशानदेही पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए देर शाम तक छापेमारी जारी रखा। वहीं जांच के क्रम में पुलिस ने मामले को संदेहास्पद भी माना है। कर्णपुरा आजाद बस्ती निवासी व वेस्टर्न यूनियन संचालक अल्ताफ हुसैन उर्फ गुड्डू ने बताया कि उसका वेस्टर्न यूनियन का शॉप गांव में है। शुक्रवार को करीब 11 बजे एक्सिस बैंक से दो लाख 3500 रुपये की निकासी कर, रुपयों को एक बैग में रखकर बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव से 200 मीटर पहले था पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मार कर रुपयों से भरा बैग उससे छीन लिया और फरार हो गए। अल्ताफ ने अपराधियों का बाइक से ही पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इसके बाद उसने मुफस्सिल थाना को सूचना दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए कई लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। अल्ताफ द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में थानाध्यक्ष अभिजीत ने बताया कि वेस्टर्न यूनियन संचालक ने आवेदन दिया है, जिसमें दो लाख की छिनतई की बात का जिक्र है। मामला संदेहास्पद लग रहा है। क्योंकि अगर बैग अपराधियों ने छीना तो आवेदनकर्ता को कहीं चोट नहीं आई है और बैग का बेल्ट है, लेकिन बैग सिर्फ गायब है। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026