परवेज़ अख्तर/सीवान : महाराजगंज-मशरख रेल खंड पर चलने वाली ट्रेन के समय सारणी में शीघ्र परिवर्तन किया जाएगा, जिससे लोगों को सहुलियत होगी। यह बातें स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर में शुक्रवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि महाराजगंज एवं बसंतपुर स्टेशन पर नए भवन का निर्माण हो रहा है। महाराजगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। साथ ही पटेढ़ी हाल्ट का नाम बदलकर पूर्व मुख्यमंत्री महामाया बाबू के नाम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस खंड में कई जगहों पर इन पार्क बनाया जाएगा। सांसद ने कहा कि रेल राज्यमंत्री ने जो घोषणा की उन सब पर कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, प्राचार्या अजय कुमार मिश्रा, आनंद प्रकाश, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, पतिराम सिंह, संजय सिंह राजपूत, त्रिपुरारी सिंह, जयशंकर मांझी, संजय सोनी, रिशु पांडेय, अजय सिंह, मृत्युंजय शाही आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…