Categories: पटना

जू सफारी में CM नीतीश और शेर जब आ गए आमने-सामने! फिर क्या हुआ… देखें तस्वीरें

पटना: दरअसल जू सफारी भ्रमण के दौरान सीएम नीतीश इलेक्ट्रिक गाड़ी में सवार थे और इसी बीच रास्ते के में शेर आ गया. सीएम नीतीश कुमार ने गाड़ी रुकवाकर शेर को निहारा. सीएम नीतीश सफारी के भ्रमण के दौरान हुए रोमांचित नजर आए. नीतीश कुमार इलेक्ट्रिक बस में बैठकर जू सफारी का मुआयना कर रहे थे तभी सड़क के किनारे सामने शेर बैठा हुआ दिखाई पड़ा. सीएम नीतीश कुमार ने गाड़ी रुकवाकर शेर को देखा.

उन्होंने कहा कि जू सफारी में आज शेर से भी मुलाकात हो गई. यहां हर सुविधाओ का ख्याल रखा गया है. खाने-पीने और घूमने की सुरक्षा के साथ पूरी व्यवस्था है. सफारी पार्क का बारीकी से जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए. बता दें कि जू सफारी पार्क नेचर सफारी पार्क समेत कई ऐसे पार्क हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी परियोजना है. वह इसकी मॉनिटरिंग खुद करते हैं और शीघ्र इसे पूर्ण कराने का प्रयास कर रहे हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने जू सफारी के चारों तरफ भ्रमण किया और इलेक्ट्रिक गाड़ी से खुद जायजा भी लिया. सुरक्षा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. जू सफारी को 7 अलग -अल क्षेत्रों में बांटा गया है. हिरण, भालू, जिराफ के लिए अलग अलग क्षेत्र हैं. सीएम नीतीश ने साफ-साफ कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए. कोई शरारत भी करना चाहे तो नही कर पाए. सीएम ने चारों तरफ मजबूत बैटिकेटिंग करने का निर्देश दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026