Categories: छपरा

तरैया में निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का लगाया आरोप

छपरा: जिले के सारण प्रखंड मुख्यालय की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल में गुरुवार की अहले सुबह इलाज के दौरान एक महिला की मौत से अफरा तफरी का माहौल हो गया और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार मृतिका फरीदनपुर गांव निवासी रंजीत रावत की 33 वर्षीय पत्नी माला देवी बताई जाती है। मृतिका के ससुर सामा राउत ने बताया कि बुधवार को पतोहू के पेट में दर्द होने की शिकायत पर उक्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चेदानी का ऑपरेशन करना पड़ेगा और इसके लिए 12 हजार रुपये खर्च आयेगा। बाद में बोले कि पेट में दो पथरी भी है। इसका ऑपरेशन बोलकर 5 हजार और लिया। इस तरह हमलोगों ने कुल 17 हजार रुपये जमा किये और ऑपरेशन हुआ।

लेकिन आज सुबह 03:00 बजे के करीब मेरी पतोहू की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते मृतिका के गांव से सैकड़ों लोग अस्पताल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देखकर डॉक्टर समेत सभी अस्पताल कर्मी वहां से फरार हो गए और अस्पताल में इलाज करा रहे अन्य मरीज भगवान के भरोसे रह गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तरैया थाने को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थिति का जायजा लेने के बाद परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने को कहा तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई। सामचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026