दारौंदा में बीडीसी से रंगदारी मांग पूरी नहीं होने पर बदमाशों ने की फायरिंग, घटनास्थल दो खोखा बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव के पंचायत समिति सदस्य से रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार की रात बदमाशों ने उनके दरवाजे पर फायरिंग की। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। पीड़ित पंचायत समिति सदस्य मंटू प्रसाद ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन तथा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।बताया जाता है कि सिरसांव निवासी सह पंचायत समिति सदस्य मंटू प्रसाद मंगलवार की रात अपने घर में सोए हुए थे। तभी कुछ बदमाश उनके दरवाजे पर पहुंच दहशत फैलाने को लेकर दो राउंड फायरिंग किए।

इस घटना के बाद स्वजन एवं आसपास के लोगों में दहशत कायम हो गया। पंचायत समिति सदस्य ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तथा एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि बदमाश एक लाख रुपया रंगदारी के रूप में नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बदमाश दो बाइक पर छह की संख्या में थे। वे दरवाजे पर खड़ी आटो एवं कर्कट से बने गेट में दो गोली फायरिंग कर दहशत फैला दी है। इसके पूर्व बदमाशों द्वारा मोबाइल पर फोन कर हत्या की धमकी दी गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026