Categories: पटना

बिहारी बॉय से हुआ प्यार तो फ्रांस से मुंगेर पहुंची युवती, रचाई शादी

पटना: कहते हैं प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं होता है। इसकी मिसाल शुक्रवार को मुंगेर में देखने को मिली। फ्रांस की एक लड़की शार्लीन शेनतल ने भारत आकर जमालपुर के रहने वाले रणवीर कुमार के साथ कोर्ट मैरेज की।

शादी के मौके पर लड़के एवं लड़की के माता-पिता मौजूद रहे। जमालपुर प्रखंड अंतर्गत मुंगरौड़ा के रहने वाले नरेश प्रसाद के पुत्र रणवीर कुमार ने चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वे वर्ष 2015 में मास्टर इन इंटरनेशनल मैनेजमैंट की पढ़ाई करने फ्रांस चले गये।

कोर्स पूरा होने पर वहीं एक कंपनी में मार्केटिंग एवं सेल्स मैनेजर की जॉब करने लगे। पढ़ाई के दौरान ही रणवीर की मुलाकात शार्लीन से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। शार्लीन ग्राफिक्स डिजाइनर हैं। रणवीर कुमार बताते हैं कि दो साल पहले वह फ्रांस से जमालपुर आए थे।

कोरोना के कारण फ्रांस जाना संभव नहीं हो सका। वर्क फ्रॉम होम के दौरान फोन पर बात होती थी। परिवार की रजामंदी से शादी तय हुई। एक महीने पहले शादी के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। शार्लिन अपने पिता डोनिन्नगु तलर्जी एवं मां बेथरिस के साथ दस दिन पहले फ्रांस से रांची आई। एक रिश्तेदार के यहां होम क्वारंटाइन में रहने के बाद गुरुवार को जमालपुर आईं।

शुक्रवार को शादी के लिए आई शार्लीन ने भारतीय परिधान लहंगा-चुनरी पहन रखा था। हाथों में मेंहदी रचाई थी। वह बेहद खुश नजर आ रही थी। शादी का सार्टिफिकेट मिल जाने पर उसने सास-ससुर एवं अपने माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्हें भाषा की दिक्कत आ रही थी। लेकिन टूटी-फूटी हिंदी बोल रही थीं। वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर नमस्ते बोलकर अभिवादन किया।

रणवीर कुमार ने बताया कि शार्लीन को भारतीय संस्कृति बेहद पसंद है। वह हिंदी सीख रही हैं। उन्हें भारतीय व्यजंन भी पसंद है। शार्लीन बोल पड़ीं पानीपूड़ी। क्षेत्र में देसी दूल्हा व विदेशी दुल्हन की शादी की चर्चा जोरों पर रही। रणवीर के पिता ने बताया कि इस शादी से वह बेहद खुश हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026