परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बंथु सलोना गांव में मंगलवार की संध्या मृत शैलेंद्र कुमार यादव का शव पहुंचते हैं गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है। मृतक का शव गांव पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी । सभी ग्रामीण चिल्ला चिल्ला कर रोने लगे।धनौती व मुहफ़्सील थाना के सीमा के सरावे गांव के चवर में मंगलवार की सुबह शव को बरामद किया गया।मृतक की पहचान उसके जेब में पड़े आधार कार्ड से की गई।मृतक के गर्दन पर फांसी लगाने का पहचान है जानकारी के अनुसार मृतक के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या की गई है।परिजनों के अनुसार शैलेंद्र कुमार यादव का माजिल भाई की शादी की तैयारी को लेकर 28 अप्रैल को नरेंद्र पुर गांव में मिट्टी के बर्तन का बायना देने के लिए करीब दो बजे गया हुआ था और 29 अप्रैल कि संध्या मृतक ने फोन कर अपने परिजनों से कहा था कि मैं देर रात तक घर आऊंगा।लेकिन वह नहीं आया सुबह उसकी मौत की खबर मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…