मैरवा

जूते चप्पल के थोक विक्रेता की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना रोड में रेफरल अस्पताल के निकट एक जूते-चप्पल के थोक विक्रेता की दुकान में रविवार की रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि करीब चार अग्निशामक और स्थानीय लोगों के तीन घंटा प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें देखते ही देखते आसपास की दुकानों में फैलने लगी। ऊपरी मंजिल में निवास करने वाले लोग बदहवास होकर मकान छोड़कर बाहर निकल गए। वहीं अगल-बगल के मकान को भी खाली करा लिया गया। काफी प्रयास के बाद भी जूते के दुकान मे जलने से कुछ भी नहीं बचाया जा सका। यह दुकान सिवान के पिंटू कुमार की है। वहीं आसपास की तीन अन्य दुकानें भी इस अगलगी से प्रभावित हुई हैं। उनको भी क्षति पहुंचा है। बताते हैं कि दुकान से धुआं निकलता देख कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते ही मैरवा थाना से पुलिस भी वहां पहुंच गई और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना थाने को दी गई। मैरवा थाना में मौजूद छोटा अग्निशामक बुलाया गया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि छोटे अग्निशमन उसके आगे पस्त पड़ गया। फोन कर जीरादेई एवं सिवान से तीन और अग्निशामक मंगाया गया। चार अग्निशामक मिलकर करीब 3 घंटे में आग को बुझा सके। इस आगलगी मे दो लाख रुपये नकद के साथ लाखों रुपये के समान जलने की बात बताई जा रही है। बता दें कि 22 फरवरी 2014 को भी इसी भवन में आग लगी थी जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026