Categories: पटना

प्रिंसिपल से हुआ झगड़ा तो शिक्षिका ने रिवाल्वर के साथ सिपाही पति को बुला लिया स्कूल

पटना में शुक्रवार को एक शिक्षिका ने स्कूल में जमकर ड्रामा किया. जानकरी के अनुसार शिक्षिका और प्रधान शिक्षक के बीच जमकर कहासुनी हुई. जिसमें प्रधान शिक्षक का कहना है कि उन्‍होंने शिक्षिका को लगातार लेट आने पर टोका था, तो दूसरी तरफ शिक्षिका का कहना है कि प्रधान शिक्षक ने उनके साथ अश्‍लील हरकत की. लेकिन मामला यहीं तक नहीं हैं. शिक्षिका के फोन करते ही बिहार पुलिस में तैनात उसका पति साथ में सर्विस रिवाल्‍वर लेकर स्‍कूल में आ पहुंचा. और प्रधान शिक्षक को रिवाल्‍वर दिखाकर धमकी देने लगा।

इसके बाद जमकर बवाल हुआ. दूसरी तरफ जब पति को पता चला की वीडियो बनाया जा रहा है तो तुरंत बात पलट दी. मामला पटना के नजदीक बिहटा प्रखंड के पहाड़पुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. उक्त स्कूल में प्रधान शिक्षक के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार सिंह हैं. विद्यालय में प्रिया कुमारी नाम की एक शिक्षिका तैनात हैं, जिनके पति बिहार पुलिस में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

जानकरी के अनुसार प्रिया कोरोना काल में अक्सर स्कूल में लेट आ रही थीं. इसी बात को लेकर प्रधान शिक्षक ने उनसे शिकायत की. शिकायत के बाद प्रिया कुमारी बायल करने लगी. वह अपने पति सह बिहार पुलिस में तैनात अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी. वहीं को सिपाही पति अपनी रिवाल्‍वर के साथ स्कूल में आ धमका. स्कूल में आते ही शिक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. रिवाल्‍वर निकाल कर कनपट्टी पर सटा दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026