सीवान में बरात जाने के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या मामला, गांव के ही दबंगों ने आपसी रंजिश में उतारा था मौत के घाट, 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव में मंगलवार की संध्या 4:30 बजे बरात जाने के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई चंद्रमा यादव ने गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि मैं अपने बड़े भाई चंदन कुमार पिता लल्लन यादव के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर से निकला था। जैसे ही गांव के जगदीश यादव के घर के समीप पहुंचा इसी दौरान अपने हाथों में चाकू,फसुली लिए हमारे ही गांव के स्व. द्वारिका यादव के 52 वर्षीय पुत्र जगदीश यादव,धनेश यादव, मुकेश यादव, रंजन यादव तीनों पेसरान जगदीश यादव, इसके अलावा रवि कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, राजा यादव तीनों पेसरान शिवजी यादव, छोटू कुमार यादव पिता राजेंद्र यादव तथा जगदीश यादव के दामाद जिसका नाम पता नहीं मालूम समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आपसी रंजिश की वजह से हुई युवक की हत्या

मृतक चंदन कुमार के छोटे भाई चंद्रमा यादव ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि आपसी रंजिश की वजह से उनके भाई को इन सभी लोगों ने घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद मेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान भाई को मारते देख इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने मेरी पिटाई कर दी जिसके बाद में चिलाते हुए वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। हो-हल्ला की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद सभी लोग धमकी देते हुए वहां से निकल गए। कोई घटना में मृतक के छोटे भाई के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

युवक की हत्या के बाद फरार हैं आरोपित

बतादें कि चंदन कुमार यादव की हत्या के बाद नामजद सभी अभियुक्त अपने घर से फरार है। मंगलवार की संध्या युवक की मृत्यु होने के बाद आक्रोशित परिजन उसके शव को लेकर आरोपित के दरवाजे पर रखकर कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कई थानों की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश करती रही। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इस घटना में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026