सीवान में विवाहिता की हत्या कर फेंके जाने की प्राथमिकी, मंगलवार की शाम रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई थी विवाहिता की शव

सास-ससुर और पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर रेलवे ट्रैक के समीप मंगलवार की शाम विवाहिता कि शव बरामदगी के मामले में मृतका के पिता दरौंदा थाना क्षेत्र के उस्ती गांव निवासी श्रीराम यादव ने दरौंदा थाने में ससुर और पति समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के पिता श्रीराम यादव ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि वह अपनी पुत्री दुर्गा कुमारी की शादी 2007 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ थाना क्षेत्र के मदारी चौक गांव निवासी सिलेश्वर यादव के साथ किया था। शादी के बाद से ही उनके पति सिलेश्वर यादव,सास,जेठानी,ननद सुनीता देवी सभी मेरी बेटी को दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसका खाना-पीना बंद कर दिया जाता था। मेरी बेटी दुर्गा हमेशा फोन पर ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की आपबीती सुनाती थी।

इस मामले में मैंने कई बार उसके ससुराल के लोगों के यहां जाकर समझाने बुझाने तथा जल्द ही उनके दहेज के बकाया रकम 1 लाख 20 हजार चुकता करने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री का एक लड़का तथा तीन लड़कियां है। बताया कि 31 मई 2022 को सभी लोगों ने मिल जुलकर मेरी पुत्री की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दिया कि उनकी लड़की भाग गई है। इसके बाद में अपनी पुत्री का खोजबीन करना शुरू कर दिया। तब तक सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। मैं वहां पहुंचा तो देखा कि पुलिस लाश उठा रही है। जब मैं लाश के और करीब पहुंचा तो देखा कि वह मेरी पुत्री दुर्गा थी। पीड़ित पिता ने अपने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और बाद में हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026