पचरुखी प्रखंड

हत्या मामले में पत्नी ने दर्ज करायी अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली बदलहाता गांव में रविवार की रात हुई 55 वर्षीय रामस्वरूप सिंह की हत्या के मामले में दो दिन बाद पत्नी के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. ज्ञात हो कि बदलहाता गांव में रविवार की रात्रि को बदलहाता निवासी राम स्वरूप सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अधेड़ की बेवजह की गयी हत्या मामले में पचरुखी पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.

अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. आखिर अपराधियों ने किस मंशा से रामस्वरूप सिंह की हत्या की यह लोग जानना खह रहे है. आलम यह है कि रात को गांव में अपराधी आते है, दो गोलियां चलाते है और किसी को कानों कान खबर तक नहीं. वे बड़े आराम से चले जाते है. अब पुलिस तकनीकी आधार पर जांच को आगे बढा रही है. पुलिस कई अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कार्य को आगे बढा रही है. वहीं परिजनों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति से कभी कोई दुश्मनी या लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026