Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर थाना के बलिया पंचायत के बेलाही गांव में शनिवार की रात एक महिला द्वारा अपने पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग का विरोध करना महंगा पड़ गया। पति ने पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया और रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मृतका बेलही गांव निवासी रामदहीन सिंह की पत्नी कलावती देवी थी। पुलिस ने रामदहीन सिंह से पूछताछ बाद रविवार को जेल भेज दिया। बता दें कि आरोपित आंदर थाना में डकैती, लूटपाट, हत्या सहित अन्य मामले में आंदर थाना से कई बार जेल जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात रामदहीन सिंह अपने घर देर रात आया। रात में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रामहीन ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। पिटाई के शनिवार की रात एक पति ने अपने ही पत्नी को पहले मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ दिया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर महिला को जलाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को फोन से दी। पुलिस रात्रि में करीब 11 बजे पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाना लाया और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रेम प्रसंग का पूर्व से करती थी विरोध

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कलावती ने जब अपने पति से देर से आने का कारण पूछा तो रामदहीन सिंह नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। हत्या के बाद गांव में लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि रामदहीन सिंह का पास के गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था जिसका विरोध कलावती हमेशा करती थी।

चौकीदार के बयान पर हुई प्राथमिकी

पत्नी की हत्या की घटना के बाद उज्जैन के बंगरा निवासी चौकीदार रमाशंकर बैठा के लिखित बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बयान में कहा गया है कि भोजन करने के बाद घर से बाहर निकला तो हल्ला सुनाई दिया। जब वह पता करने गया तो रामदहीन सिंह के घर पर
ग्रामीणों की भीड़ लगी है। पूछताछ करने पर उसके पड़ोसी कृष्ण सिंह, छोटेलाल सिंह, कमलेश सिंह, अजय कुमार सिंह,तारकेश्वर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि थोड़ी देर पहले रामदहीन सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है तथा सबूत मिटाने एवं घर के आसपास के लोगों को फंसाने की नीयत से मृतका के शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। रामदहीन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसका बगल के गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध है जिसकी मृतका ने पुष्टि की थी।

मृत महिला ने गोद लेकर बच्चा का किया था पालन पोषण

आंदर थाना के बेलही गांव निवासी रामदहिन सिंह की पत्नी कलावती देवी के शरीर से एक भी बच्चा नहीं था। इसके बाद किसी हॉस्पिटल से एक बच्चे को गोद लेकर उसका पालन पोषण कर उसे अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। लड़का संजय कुमार सिंह अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहकर काम करता है और अपनी मां को खर्च के लिए रुपये भेजता था। चर्चा तो यह भी थी कि संजय अपने पिता के कारनामों से खुश नहीं था और इसी कारण अपने परिवार के साथ बाहर रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026