गुठनी

मछली मारने के क्रम में घात लगाए जंगली जानवर ने किया हमला

परवेज अख्तर/सिवान : गुरुवार की शाम गुठनी के सोहगरा घाट निवासी गोपाल साहनी दरौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित अपने ससुराल में गए थे। इसी क्रम में पीपा पुल समीप मछली मारने के क्रम में झाड़ी से एक जंगली सुअर ने गोपाल पर हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गए जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई ।बताते चलें कि गोपाल साहनी अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। वे अपने पीछे पत्नी दुर्गावती के साथ चार बेटे और चार बेटियों को छोड़ गए हैं,जिनका भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है।उनके निधन से पत्नी दुर्गावती समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बीडीओ धीरज कुमार मृतक के घर पहुंचे और यथा संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

खर काटने के दौरान किया जानवर ने हमला

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ गांव के एक व्यक्ति को जंगली सुअर ने हमलाकर मौत के घाट उतार दिया जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों युवक गंभीर रूप अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि हिलसड़ निवासी देव कुमार मांझी अपने पुत्र रूपेश मांझी एवं भतीजा धर्मेंद्र मांझी के साथखर काटने चंवर के गए थे। ग्रामीण लाठी डंडा ले चंवर की ओर भागे जहां देव कुमार मांझी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। सुअर के हमले से मृत देव कुमार मांझी का शव घर आते ही गांव परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव से लिपट-लिपट कर रोने लगे। गांव में लोग शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। पुलिस मृतक के घर पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। वहीं दोनों घायलों का उपचार पीएचसी में चल रहा है। इस घटना को सुन ग्रामीण एवं पूर्व मुखिया मोहन सिंह, प्रो. बृज किशोर सिंह, सीआई महावीर मांझी,प्रखंड प्रमुख लखन मांझी सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंच शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।मृतक की पत्नी मदोदरा देवी एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक को चार पुत्र दीपकमांझी, भूषण मांझी, बच्चा मांझी एवं रूपेश मांझी एवं एक पुत्री अमिता कुमारी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। प्रखंड प्रमुख लखन मांझी ने सरकार से क्षेत्र को जंगली सुअर एवं नीलगायों के आतंक से मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये अनुदान एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024