परवेज अख्तर/सिवान :- अलग-अलग गांवों में बुधवार की शाम जंगली सुअर के हमले से दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चैनपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। घायलों में नंदामुड़ा गांव निवासी हरेंद्र मांझी एवं दिघवलिया निवासी रामनाथ महतो शामिल हैं। बताया जाता है कि नंदामुड़ा गांव निवासी हरेंद्र मांझी अपने गांव के चंवर में धान की फसल देखने गए थे, तभी सुअर ने हमला कर दिया।

दूसरी घटना दिघवलिया गांव की है जहां रामनाथ महतो अपनी खेत में काम कर रहे थे तभी सुअर ने हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों का इलाज चैनपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। घायल हरेंद्र मांझी ने बताया कि उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए तब तक जंगली सुअर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने को दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024