तरवारा की बहू नहीं बल्कि बेटी बनकर करूंगी विकास: प्रियंका कुमारी

  • मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी की तरवारा बाजार के बीचो बीच हो शौचालय
  • जनता मुझे दे आशीर्वाद तो मैं 20 वर्षों के जंग को अपने चुनाव चिन्ह ब्रस से करूंगी साफ

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जन जन का कल्याण करूंगी,कभी नहीं विश्राम करूंगी, जीत हो या हार,हर दुख सुख में आपके साथ रहूंगी।उक्त बातें पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम राज पंचायत तरवारा के मुखिया पद के प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका कुमारी ने तरवारा पंचायत के विभिन्न मोहल्ला में सघन दौरा के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।श्रीमती प्रियंका कुमारी ने दूसरी और कहा कि मेरे पति श्री लाल बहादुर कुमार के कामों को तरवारा पंचायत नहीं बल्कि आसपास के प्रबुद्ध लोग भली भांति जानते हैं।कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है।

उन्होंने तरवारा पंचायत के आम जनमानस से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर तरवारा पंचायत के सम्मानित मतदाताओं ने मुझे सेवा करने का मौका दिया तो मैं अपने पंचायत में चार चांद लगाने का काम करूंगी। श्रीमती प्रियंका कुमारी ने कहा कि मैं तरवारा की बहू नहीं बल्कि बेटी बनकर विकास की गंगा बहा डालूंगी, मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी की तरवारा बाजार के बीचो बीच में सबसे पहले दूरदराज से आने वाले लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था हो।

श्रीमती प्रियंका कुमारी ने कहा कि पूरे बिहार स्तर पर अगर देखा जाए तो पांच मुख्य मार्गों को जोड़ने वाला रास्ता बहुत कम है।लेकिन तरवारा बाजार एक ऐसा बाजार है।जहां से पांच मुख्य मार्ग गुजरते हैं।श्रीमती प्रियंका कुमारी ने कहा कि इस बाजार का सबसे ज्वलंत समस्या अगर है तो वह समस्या शौचालय का है।अगर सम्मानित जनता ने मुझे काम करने का अवसर दिया तो मेरी पहली प्राथमिकता तरवारा बाजार में शौचालय निर्माण कराने का होगा।

अंत में उन्होंने कहा कि अगर तरवारा पंचायत के सम्मानित जनता ने मुझे अपना एक-एक आशीर्वाद मेरे पक्ष में देती है तो मैं 20 वर्षों के जंग को अपने चुनाव चिन्ह ब्रस से साफ करने का काम करूंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026