Categories: पटना

पटना के धनरूआ में पुलिस-पब्लिक झड़प, सर्किल इंस्पेक्टर समेत 25 जवान घायल, 3 ग्रामीणों को भी लगी गोली

पटना: पटना के धनरूआ थानाक्षेत्र के मड़ियावा गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प हुई है. इस झड़प में सर्किल इंस्पेक्टर राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार को लेकर हुए विवाद में पुलिस और स्थानीय लोग आमने-सामने हो गए. इसके बाद मौके पर जमकर झड़प हो गई. घटना में गोली चलने की भी बात सामने आ रही है. लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है.

मिली सूचना के मुताबिक पुलिस को लोगों ने घेर लिया है. पुलिस की फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने भी फायरिंग की है. इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है. इनमें से दो घायलों को पीएमसीएच भेजा गया है. इस बीच मौके के लिए सिटी एसपी ईस्ट और एसडीओ रवाना हो गये हैं.

दरअसल चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी प्रचार किया जा रहा था. सूचना पर पुलिस प्रचार रोकने के लिए गई थी. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की टीम को घेर कर हमला कर दिया. लोगों से खुद को बचाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की है. झड़प में इंस्पेक्टर राम कुमार प्रसाद के साथ लगभग 25 से अधिक पुलिस के जवान जख्मी होने की सूचना है. 3 ग्रामीणों को गोली लगी है. ग्रामीणों के अनुसार गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत की भी सूचना है.

झड़प के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है. कई थानों के थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं. वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026