लोकसभा चुनाव होने में अभी वक्त है लेकिन इस बीच सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर और मिर्जापुर से लड़ सकते हैं। इसको लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है कि अगला लोकसभा चुनाव वे कहां से लड़ना पसंद करेंगे। यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों से भी उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर लगातार मिल रहा है।
ललन सिंह ने नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना को भले ही स्वीकार नहीं किया हो लेकिन खारिज भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फूलपुर और मिर्जापुर के पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार उनके क्षेत्रों से लोकसभा का चुनाव लड़ें।
उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार कहां से चुनाव लडेंगे, यह उस समय तय होगा। लोगों का उनके प्रति स्नेह है। उन्होंने जो छवि बनाई है और 9 अगस्त के बाद से विपक्षी दलों को एकजुट करने के जिस मुहिम में वे निकले हैं। इसका ही परिणाम है कि लोग जगह जगह से उनके चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…