Categories: छपरा

पुलिस पर हमला: छपरा में बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों को चाकू मारा

बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। वारदात के बाद सारण पुलिस ने जवानों पर हमला करने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना इलाके के रामनगर में पुलिस के दो जवान झपट्टामार गिरोह के लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने पहुंचे। तभी दो बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। दोनों जवान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। घायल दोनों जवान के नाम विवेकानंद और अजीत कुमार यादव है। हालांकि, पुलिस ने दोनों बदमाशों को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि छपरा से सटा मुफस्सिल थाना क्षेत्र शराब के धंधेबाज और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। यही कारण है कि पुलिस पर भी अपराधी भारी पड़ने लगे हैं। इन अपराधियों से आम लोगों में भी दहशत का माहौल है और लोग इनसे भय खाते हैं।

दूसरी ओर, बिहार में पुलिस पर हमले के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 10 दिन पहले ही सीवान जिले सिसवन थाना इलाके में शराब के धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस टीम ने अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पिछले महीने पटना में भी अपराधियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और जवान किसी तरह वहां से जान-बचाकर भागे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026