परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार स्थित इमलिया मोड़ चौक पर सी एस पी लूट कांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया.इस संबंध में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी.उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य अपराध कर्मी बरहोगा यदु गांव निवासी उज्वल सिंह और थाना क्षेत्र के बरहोगा यदु बड़ई टोला निवासी अच्छय कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है.उनके पास से पुलिस ने मोबाइल,नगद,गोली,देसी कट्टा, मोटरसाइकिल समेत चालीस हजार बरामद किया है.
एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था.अपराध कर्मियों ने पूछताछ के क्रम में जामो थाना क्षेत्र में लूट मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.इस लूट के दौरान अपराधियों ने करीब चार लाख पच्चीस हजार की लूट की थी.एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने घटना की बारीकियों से जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी की बात बताई है. उन्होंने स्पस्ट किया की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…