Categories: छपरा

थोड़ी सी लापरवाही से आपका पूरा बैंक अकॉउंट हो जाएगा खाली अचीवर्स जंक्शन का साइबर क्राइम सीरीज आयोजित

आर्थिक अपराध व साइबर क्राइम अधीक्षक सुशील कुमार ने लोगों को किया जागरूक

छपरा: “साइबर क्राइम से बचने के लिए केंद्र सरकार व बिहार सरकार द्वारा बहुत सारे उपाय किये जा रहे हैं पर जनता को भी जागरूक व सचेत होने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से आपका पूरा बैंक अकॉउंट खाली हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही और अज्ञानता से आपकी छवि के साथ खिलवाड़ हो जाता है। ”
उक्त बातें अचीवर्स जंक्शन द्वारा आयोजित साइबर सीरीज कार्यक्रम में बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध व साइबर क्राइम अधीक्षक सुशील कुमार ने कही।

सुशील कुमार छपरा में भी एएसपी रह चुके हैं। इस अवसर पर अचीवर्स जंक्शन के निदेशक व सुप्रसिद्ध कवि मनोज भावुक ने कहा कि बिहार के जनप्रिय आईपीएस सुशील कुमार साइबर क्राइम व आर्थिक अपराध के एक्सपर्ट माने जाते हैं। सुशील पूर्व में भी आर्थिक अपराध के एसपी के रूप में काम कर चुके हैं। अच्छी पुलिसिंग करने व ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में इनकी गिनती की जाती है। इसलिए साइबर क्राइम सीरीज में इनके अनुभव को दुनिया तक पहुंचाना बहुत जरूरी है।

इस सीरीज में हाल हीं में यूपी पुलिस के साइबर क्राइम अधीक्षक त्रिवेणी सिंह जिन्हें साइबर सिंघम भी कहा जाता है, को भी आमंत्रित कर उनके अनुभव को जनता तक पहुंचाया गया। साइबर क्राइम के प्रति जनता को सचेत करने के अचीवर्स जंक्शन के इस मुहिम में इन दिनों पुलिस अधिकारियों की रोचक व रोमांचक कहानियां कही गई जिसमें साइबर व आर्थिक अपराध की कई घटनाओं का भी जिक्र हुआ।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनुरंजन झा व आकाश अरुण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिष्ट पवन, केबीसी के पंचकोटि विजेता सुशील कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर शिप्रा गहलोत, रिटायर्ड जज तारकेश्वर सिंह, साइबर सिंघम वेबसिरिज की पूरी टीम व प्रोफेसर डॉ. मधुबाला ने भी अपने विचार रखें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026