Categories: छपरा

छपरा में अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या

छपरा: जनता बाजार थाना क्षेत्र के दनदासपुर गांव के समीप एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक दंदासपुर गांव निवासी स्वर्गीय मनभरन राय का पुत्र सांवलिया राय बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक जनता बाजार से अपने एक साथी के साथ बाजार करके घर जा रहा था कि घर से महज 200 मीटर की दूरी पर ही घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया.

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर पिछले कई दिनों से युवक व उसके परिवार को धमकी मिल रही थी.जिसकी सूचना भी स्थानीय थानाध्यक्ष को दी गई थी. मगर पुलिस के तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. जिसका यह परिणाम है कि आज अपराधियों ने बेखौफ होकर मौत के घाट उतार दिया.सदर अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ था.वही कुछ देर के लिए मृतक के परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे की उनकी मौत हुई है. और वे इलाज के लिए पटना ले जाने के लिए जिद्द पर अडिग थे. मौके पर पहुंचे भगवान बाजार थाना के एसआई संजीव कुमार व मेराज आलम ने परिजनों को काफी समझाया. तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में ही रख दिया गया है.समाचार प्रेषक तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026