Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जेल के अंदर मोबाइल बरामदगी मामले में गवाह ने घटना का समर्थन करने से किया इंकार

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जेल के अंदर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडे की अदालत में विशेष अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने गवाह की हाजिरी दी थी. गवाह घटना के समय कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित था. इस समय नरकटियागंज में लोक शिकायत पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित हैं. गवाह बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि तत्कालीन जिला पदाधिकारी वंदना प्रेयसी के निर्देश पर 3 अगस्त 2008 को सुबह 5:30 बजे जेल की तलाशी ली गयी. उस वक्त जेल के अंदर से भारी मात्रा में मोबाइल चार्जर जब्त किया गया था. इस घटना को लेकर मोहम्मद शहाबुद्दीन समेत 15 अभियुक्तों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में तत्कालीन जेल अधीक्षक ललन सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उस छापेमारी में मजिस्ट्रेट के पद पर श्री सिंह प्रतिनियुक्त थे. शहाबुद्दीन के वार्ड से चार्जर और 7 मोबाइल बरामद किया गया था. बाकी अन्य वार्ड में छापेमारी के समय मैं उपस्थित नहीं था. किस वार्ड से क्या पकड़ा गया यह मैंने नहीं देखा, जब्ती सूची पर मेरा हस्ताक्षर है. अन्य मामलों में आंशिक सुनवाई की गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026