Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गवाह बने पर शिक्षक को बेरहमी से सरेआम पीटा, प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : मारपीट के मामले में गवाह बनने पर शरारती तत्वों ने एक सरकारी शिक्षक को हथियार का भय दिखाकर पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए सरकारी शिक्षक किसी तरह जान बचाकर जंक्शन की ओर भागे और जीआरपी पोस्ट पर बदहवास पहुंचे। खून से लथपथ युवक को देख जीआरपी ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना शनिवार की अल सुबह करीब आठ बजे की बताई जाती है। घायल सरकारी शिक्षक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया निवासी शारदानंद चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार यादव हैं। घायल जितेंद्र कुमार यादव महाराजगंज में शिक्षक हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक जितेंद्र कुमार यादव शनिवार को की सुबह करीब आठ बजे अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। तभी स्टेशन के समीप फलमंडी के पास चार लोग पूर्व से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही शिक्षक फलमंडी के पास पहुंचे तो अचानक चारों लोग दौड़ कर उनके पास आए और शिक्षक को घेरकर पिटना शुरू कर दिया। वहीं पिटाई करने वालों ने शिक्षक को हथियार का भय दिखा पिटाई की। पिटाई से शिक्षक खून से लथपथ हो गए। बाद में किसी तरह वह अपनी बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए जीआरपी का शरण लिए। तब उसकी जान बच सकी। जीआरपी थाना ने बेहोशी की हालत में घायल शिक्षक को सदर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना को लेकर शिक्षक जितेंद्र कुमार यादव के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें पकवलिया गांव निवासी शेखर चौहान, दखिन टोला निवासी बादल कुमार, श्रीराम भगत एवं पकवलिया निवासी मिथिलेश कुमार राम को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में ड्यूटी जाते समय केस में गवाह बनने के प्रतिशोध में हथियार के बल पर पिटाई का जिक्र किया गया है, वहीं दर्ज प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र है कि 27 सितंबर,18 की शाम पकवलिया निवासी हरेंद्र चौधरी के बेटे रूपेश कुमार यादव के साथ मारपीट की घटना घटी थी। इस घटना को लेकर घायल रूपेश कुमार यादव के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें शेखर चौहान भी आरोपित है। दर्ज कांड के सूचक का कहना है कि आरोपित शेखर चौहान ने ही पूर्व के प्राथमिकी में गवाह बनने एवं दबदबा बनाने के लिए ऐसी घटना का अंजाम अपने साथियों संग दिया है। बहरहाल, चाहे जो हो पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है। इस बाबत नगर प्रभारी थानाध्यक्ष फेराज अहमद ने बताया कि घायल सरकारी शिक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026