Tarwara Hindi News

कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के काजी टोला निवासी मरगुब सईद, मो. इंतखाब आलम, मो. इस्लाम आदि लोगों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर तरवारा काजी टोला स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि स्थानीय विधायक को भी सौंपी है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी के जांच के आधार पर प्रतिवेदित जमीन तरवारा काजी टोला थाना नं. 538, खाता नं. 376, सर्वे नं. 3427 जिसका रकबा एक बीघा पांच कट्ठा, सोलह धूर है और यह गैरमजरुआ आम कब्रिस्तान करके आरएस खतियान में दर्ज है। उक्त भूमि की पैमाइश पचरुखी अंचल के अमीन द्वारा करा लिया गया है। उन्होंने कहा है कि इस भूमि के पूरब की चौहद्दी में श्मशान घाट भी है। कब्रिस्तान और श्मशान घाट के सीमांचल के चलते हमेशा विवाद होता रहता है और घेराबंदी न होने से लोग यहां आए दिन गंदगी फैलाते हैं। इसलिए इसकी घेराबंदी आवश्यक है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026