भगवानपुर हाट

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को चाकू से वार कर किया हमला, मौत

अस्पताल जाने के क्रम में महिला की हुयी मौत

पुलिस ने हत्या के आरोपी विवेक कुमार को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के कौड़िया वैश्य टोली गांव में गुरुवार सुबह टहलने के लिए निकली महिला के साथ जबरदस्ती करने में असफल होने पर युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. चाकू के हमला में महिला को माथा, सीना, पेट, पीठ, गला सहित बीस स्थानों पर चाकू मारी गई है. घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक महिला अखिलेश कुमार सिंह की पत्नी 45 वर्षीय पूनम देवी है. जबकि हत्या के आरोपी युवक इसी गांव के रामबाबू सिंह का पुत्र विवेक कुमार बताया जा रहा है. हत्या के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति महिला सुबह के करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकली थी. टहलते हुए बगल के कौड़िया प्राथमिक विद्यायल की ओर सुनसान सड़क की ओर चली गयी थी. इसी क्रम में पहले से ही मौजूद युवक ने सुनसान सड़क का नजायज फायदा उठाते हुए महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. जिसमें महिला के विरोध के कारण असफल हो युवक ने चाकू से महिला के शरीर पर बीस से अधिक वार करके घायल कर दिया है.

इस चाकूबाजी में महिला ने युवक के हमलों का डटकर सामना करने के कारण सड़क पर महिला के हाथों की चूड़ी टूटी व शरीर से निकले खून से सड़क लाल हो गए था. सुबह में स्थानीय लोग जब टहलने के लिए बाहर निकले तो देखा कि कोई महिला खून से लथपथ सड़क के बीचों-बीच छटपटा रही है. छटपटाते महिला को देख लोगों ने शोर गुल शुरू कर दिया. जब करीब जाकर महिला को देखा तो आनन-फानन में इनके परिजनों को सूचना दिया गया. सूचना मिलते ही परिजनों ने इलाज के लिए मशरख पीएचसी में जा रहे थे कि रास्ते महिला की मौत हो गयी. जबकि पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल थानाध्यक्ष विपिन कुमार, एसआइ रामनाथ प्रसाद, एएसआई शशिभूषण सिंह पुलिस बल व सैफ के जवान के साथ पहुंच कर गांव में छापेमारी कर हत्या का आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कागजी करवाई करते हुए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. वह गिरफ्तार आरोपी की पृष्ठभूमि आपराधिक बतायी जा रही है. उपस्थित लोगों ने बताया कि एक माह पूर्व ही आरोपी के भाई मोटरसाइकिल की चोरी के आरोप में जेल से छूटकर आया है. जबकि घटना के बाद से आरोपी के घर के ताला लटका हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026