छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में मंगलवार को एक अधेड़ महिला की जमीनी विवाद में मारपीट में मौत होने का मामला सामने आया। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में मृत अधेर महिला को लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे पहले ही मृत हो जाने की बाद बताई। मृतक अधेर महिला के परिजनों ने पड़ोसी पर जमीनी विवाद में मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। मृतक अधेर महिला की पहचान गंगौली गांव निवासी की नारद की 57 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे में मृतक अधेर महिला के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी से वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है उसी में सुबह में झाड़ू लगा रही अधेर महिला को लाठी से मार मौत के घाट उतार दिया गया है। वही मामले में थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…