परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार निवासी एक महिला की मौत इलाज के दौरान सिवान के एक अस्पताल में हो गई. मौत के बाद महिला के घरवाले उसे छोड़ के फरार हो गए. इस मामले में मृत महिला की माँ सिसवन थाना के सुरेश राम की पत्नी सुगंती देवी ने सिवान में ही टाउन थाना के पुलिस पदाधिकारियो के समक्ष फारद बयान दर्ज कराया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टारी बाजार निवासी राजू राम ने अपनी पत्नी तीन बच्चों की माँ निभा देवी को 9 जनवरी 21 को रात में जला दिया. जिसके बाद जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
उसी क्रम में आग से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया. मृत महिला को परिजनों ने छोड़कर फरार हो गया. इसकी भनक निभा के मायके वालो को मिली किसी प्रकार अस्पताल का पता लगा कर उक्त अस्पताल में पहुँचा शव को लेकर सदर अस्पताल में पहुँचा. जहाँ नगर थाना ने पीड़ित महिलाके माँ सिसवन थाना के महानगर निवासी सुरेश राम की पत्नी सुगंती देवी के फर्द बयान दर्ज किया. इस मामले में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आई है. सिवान नगर में मामला फर्द बयान हुआ है. वहाँ से आते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा.
मृत महिला का तीन बच्चे है
बताया जा रहा है कि मृत महिला के 3 बच्चे भी हैं जिसमें एक पुत्र वधू पुत्री हैं बड़ा बेटा 5 साल दूसरी बेटी 3 साल और तीसरी और सबसे छोटी बेटी 1 साल की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…