Maharajganj News

महाराजगंज में मिट्टी जांच के बाद संतुलित मात्रा में हो रासायनिक खाद का हो प्रयोग

रासायनिक खाद के साथ गोबर प्रयोग करने से मिट्टी की बनी रहती है उर्वरा शक्ति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के जिगरवां पंचायत में किसानों को फसल उगाने में संतुलित मात्रा में खाद प्रयोग करने पर चर्चा की गई . जिसमें काफी संख्या में किसान शामिल हुए . किसानों को संबोधित करते हुए कृषि सलाहकार पुष्पेंद्र कुमार ने कहा फसलों के उत्पादन के लिए खेतों में अधिक मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग फसल के लिए हानिकारक है. किसान जानकारी के अभाव में ज्यादा उत्पादन के लिए खेतों में अधिक उर्वरक डालते हैं. जो फसल व खेतों को नुकसान पहुंचाता है. किसानों को वैज्ञानिक विधि से संस्तुति मात्रा में यूरिया सहित अन्य उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए. संस्तुति मात्रा में उर्वरक खेतों में प्रयोग करने से फसलों की पैदावार भी अधिक होती है.

उन्होंने बताया कि फसल उत्पादन के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. जिनमें से तीन प्रमुख हैं, यूरिया, फास्फोरस व पोटाश. खेतों में कृषक यूरिया, डीएपी, क्यूरेट ऑफ पोटाश का अधिक प्रयोग करते हैं. जिनमें से यूरिया का अधिक प्रयोग मृदा पर विपरीत प्रभाव डालता है. देशी खादों का प्रयोग न करना व फसलों के अवशेष को जलाने से खेतों में जीवांश कार्बन की कमी हो जाती है. उन्होंने कहा कि यूरिया के अधिक प्रयोग से फसलों की अल्पआयु में ही अधिक वृद्धि हो जाती है ,जिससे प्रतिकूल मौसम में इनके गिरने की संभावना बढ़ जाती है .  संतुलित मात्रा में रासायनिक खाद के साथ देशी गोबर खाद का भी प्रयोग  करने से खेत की उर्वरा शक्ति बनी रहती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026