रघुनाथपुर में शराब के साथ पकड़ी गई महिला धंधेबाज

  • शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने में जुटी है स्थानीय पुलिस
  • इस धंधे से जुड़े कई को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पांच गांवों में रविवार की शाम प्रभारी थानाध्यक्ष नवल कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने महिला पुलिस के सहयोग से टारी बाजार में दो स्थानों पर, दिघवलिया में एक स्थान पर और शीतलपुर और अमवारी गांव में एक-एक का स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की थी। पुलिस ने दिघवलिया गांव से एक महिला धंधेबाज को इस दौरान गिरफ्तार की।

हालांकि, अमवारी गांव में जिस जगह पर पुलिस ने छापेमारी की, वहां से शराब तो बरामद नहीं हुआ। लेकिन, गांव के लोगों ने कहा कि अमवारी गांव में शराब का कारोबार धड़ल्ले से होता है। पुलिस ने छापेमारी वाले जगहों से कई लोगों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने लायी है। माना जा रहा है कि गोपालगंज और जिले के गुठनी में शराब पीने से हुई मौत की घटनाओं के बाद हरकत में आयी पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026