गुठनी: निजी अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

  • परिजनों का कहना था कि उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • सूई लगने के बाद अधेड़ की बिगड़ी थी हालत
  • जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित को दिया आश्वासन
  • 55 वर्ष के अधेड़ की मौत के बाद आक्रोशित हुए परिजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के चिताखाल गांव में रविवार की इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। उसकी पहचान चिताखाल गांव निवासी सुदामा मल्लाह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना था कि उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे दर्द की सूई लगा दी। जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे गुठनी पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिजन निजी डॉक्टर के खिलाफ हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना था कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं मौत के बाद पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। उसकी पत्नी जानकी देवी उसे याद करके बार-बार बेहोश हो जा रही थी। जिसको संभालने के लिए आसपास के लोग लगे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में पुत्र अमर सहनी, अमित सहनी, वरुण सहनी और काजल कुमारी शामिल है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह, प्रशिक्षु दरोगा श्रवण कुमार पाल, एएसआई मोहन पासवान ने जांच की। मुखिया नवमी लाल पासवान, विनीत नाथ तिवारी, जयराम चौधरी, मुन्ना अंसारी, हरेराम साह समेत ग्रामीणों ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026