Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के उचकागांव में दवनापट्टी में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के ब्रह्माईन गांव के दवनापट्टी टोला में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा बंद कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि ब्रह्माईन गांव के दवनापट्टी टोला के रामाकांत राम की 18 वर्षीय बेटी शोभा कुमारी उर्फ कबूतरी गुरुवार की रात घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद करके अकेले कमरे में सोई हुई थी।

जबकि परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान युवती द्वारा इसी बात को लेकर देर रात कमरे के छत में लगे कड़ी में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। देर रात बारिश होने के दौरान घर के सदस्य जब जगकर कमरे की खिड़की से अंदर झांके तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों द्वारा मामले की सूचना अपने पड़ोसियों को दी गई।

घटना के बाद से मृतक युवती की मां कलावती देवी और उसके परिजनों का रोना-धोना शुरू हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किरण शंकर द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024