गुठनी

गुठनी में करंट लगने से महिला की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठही मठिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका गांव के ही बालदेव शर्मा की पत्नी सूर्यावती देवी है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि सूर्यावती देवी गुरुवार की देर रात अपने घर के बाहर किसी कार्य के लिए निकली थी। तभी मैरवा से गुठनी की तरफ जा रहे एक पिकअप ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे विद्युत का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया तथा उसके तार के संपर्क में आने से सूर्यावती देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जब घर के बाहर निकले तो सूर्यावती देवी को मृत पाकर दहाड़ मारकर रोने लगे।

इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को फोन का विद्युत आपूर्ति बंद कराया। शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुठनी प्रखंड प्रमुख कामोद नारायण सिंह, उप प्रमुख रवींद्र पासवान, सत्यदेव राम, मुखिया पति संजय मिश्र सहित दर्जनों लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच उन्हें सांत्वना दी। परिजनों की मानें तो अभी तक किसी तरह की मुआवजा राशि नहीं मिली है। वहीं बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने बताया कि शीघ्र ही स्वजनों को मुआवजा दिया जाएगा। बताया जाता है कि मृतका के पति बालदेव शर्मा मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। इनकी मृत्यु से परिवार के समक्ष भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। परिवार के सदस्य चिंतित हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024