Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनदेखी:- महाराजगंज मुख्य पथ का निर्माण धीमी गति से होने पर व्यवसायियों में आक्रोश

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़क राजेंद्र चौक से थाना तक का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण व्यवसायियों में आक्रोश है। व्यवसायियों ने डीएम अमित कुमार पांडेय, एसडीओ रामबाबू कुमार को आवेदन भेजकर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। व्यवसायी ओमप्रकाश प्रसाद, राकेश कुमार, अखिलेश सिंह, अजय पांडेय, राकेश कुमार, शैलेश कुमार, बबलू ब्याहुत, रवींद्र कुमार, टुनटुन सिंह, लालबाबू प्रसाद, पप्पू कुमार आदि ने आवेदन में कहा है कि निर्माण कार्य धीमी होने से व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

पूरे दिन धूल उड़ने से दुकानों में गंदगी फैल जा रही है जिससे ग्राहक नहीं आ पाते हैं। कई बार अभिकर्ता से सड़क निर्माण में तेजी जाने के लिए आग्रह किया गया है, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। ज्ञात हो कि यह सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी थी। इस पर वाहन को कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल था। सड़क निर्माण के लिए व्यवसायियों व शहरवासियों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सांसद व विधायक के प्रयास से इस सड़क का शिलान्यास सितंबर माह में अलग-अलग तिथि पर किया गया था। ठेकेदार द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण कराने से व्यवसायियों में आक्रोश है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026