Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ट्रक के चपेट में आने से महिला की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के सराये ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर गांव में स्टेट हाइवे 73 पर मंगलवार की अल सुबह ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जाती है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी निवासी शत्रुघ्न पांडेय की पत्नी संगीता देवी (35) बताई जाती है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि संगीता देवी अपने चचेरे भाई बड़हरिया प्रखंड के भलुई निवासी विपिन पांडेय के साथ सिवान होते हुए मायके जाने के लिए निकली हुई थी। माहपुर गांव में सामने से सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो से विपिन साइड करने के दौरान अनियंत्रित हो गया इस कारण संगीता देवी अपने तीन वर्ष के पुत्र अनुराग के साथ बाइक से नीचे गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक के चपेट में आ गई। इस कारण मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं बच्चा संगीता के गिरने से दूर फेंका गया। इस कारण उसे हल्की चोट लगी है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। हालांकि बाइक चालक विपिन पांडेय एवं एक अन्य ग्रामीण ट्रक का पीछा किए, लेकिन खाली रास्ता होने के कारण ट्रक मैरवा की ओर भाग गया वह ग्रामीणों की पकड़ से दूर रहा। वहीं बताया जाता है कि घटना के बाद बोलेरो चालक भी गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सराय ओपी के एसआई प्रमोद तिवारी शव को बरामद कर पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया। वहीं ग्रामीण विश्वनाथ यादव शौचल के लिए बाहर निकले थे। घटना को देख वहां पहुंचे और मासूम अनुराग कुमार (3) को गोद में उठा उसका प्राथमिक उपचार करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में विपिन पांडेय ने अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026