परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र मांद्रापाली गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक नहाने के दौरान तालाब की गहराई को नहीं समझ पाया और गहरे पानी में चला गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मृतक यूपी के देवरिया जिले के बनकटा निवासी पंकज यादव (17) बताया जाता है।
सोमवार की रात बगल के गांव में शादी समारोह था और मंगलवार को कहीं तिलक समारोह में जाना था। पंकज यादव अपने सभी साथियों के साथ मांद्रापाली गांव स्थित पोखरे में नहाने के लिए गया था। नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहां उसके साथ स्नान कर रहे साथियों ने नहाने के दौरान जब उसे नहीं देखा तो उसकी खोजबीन करते हुए अन्य साथियों से पूछताछ की। जब वह नहीं मिला तो सभी ने शोर मचाया। बाद में पंकज को पोखरे में अचेतावस्था में पाया गया। उसे सभी युवक इलाज के लिए मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…