सीवान में सिजेरियन के दौरान महिला की मौत:डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने क्लीनिक में जड़ा ताला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रगडगंज में चल रहे आरोही क्लीनिक में शनिवार की दोपहर सिजेरियन करते समय एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक में जमकर उत्पात मचाया था। इस मामले में क्लीनिक के चिकित्सक और स्टाफ कर्मी घटना के बाद से फरार चल रहे है। मृतका भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी गजेंद्र यादव की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई थी।

इधर मृतका के भसुर उत्वल यादव ने दरौंदा थाने में कांड संख्या 116/22 में डॉक्टर संजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि प्रियंका देवी को लेबर पेन होने के बाद उसे आरोही क्लीनिक में डॉक्टर संजीव कुमार के पास डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर की लापरवाही की वजह से पीड़िता की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर के द्वारा सिजेरियन के समय घोर अनियमितता बरती गई। जब ऑपरेशन थिएटर में सिजेरियन के दौरान महिला की मौत हुई तो चिकित्सक और क्लीनिक के स्टाफ कर्मी महिला को उसी अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

सिजेरियन के दौरान महिला की मौत होने पर मृतका के परिजनों ने शनिवार की देर रात तक शव को सड़क पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिजन आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार करने और कठोर दंड देने की मांग पर कर रहे थे। इस वजह से महाराजगंज-पटेढ़ी महामाया पथ घंटों प्रभावित रहा। इसके बाद दरौंदा थाने की पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया था।

क्लीनिक में प्रशासन ने लगाया ताला

महिला की मौत के बाद फरार चल रहे डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए दरौंदा थाने की पुलिस ने आरोही क्लीनिक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है। इस संबंध में दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि फरार आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी तक फिलहाल पुलिस ने क्लीनिक में ताला लगाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026