Categories: पटना

खेसारी लाल यादव की पत्नी और बेटी से रेप की धमकी, नीतीश कुमार को किया ट्वीट, कहा- मेरे परिवार को कुछ हुआ तो…

पटनाः भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी और उनकी बेटी से रेप की धमकी दी गई है. खेसारी लाल यादव ने रविवार को ट्वीट कर एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है. इतना ही नहीं उन्होंने ट्विटर पर बिहार पुलिस को टैग करते हुए यह भी लिखा है कि अगर उनके परिवार को कुछ हुआ इसके जिम्मेदार बिहार पुलिस वाले होंगे.

गाली देने वाले यूट्यूबर का नाम गौतम सिंह बताया जा रहा है. खेसारी लाल यादव ने अपने ट्विटर पर गौतम सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश जी एवं राज्य के पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें. ये ना सिर्फ मुझे गाली दे रहा है बल्कि मेरी बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है. मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे जहरीले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ?- खेसारी लाल

खेसारी लाल यादव ने सोमवार को इस वीडियो को बिहार पुलिस को भी टैग कर दोबारा शेयर किया है. उन्होंने लिखा- “अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी गलत होता है तो जिम्मेदार आप होंगे @bihar_police. ये निर्लज वीडियो बना के मेरे परिवार को धमकी दिए जा रहा है. बिहार के कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गई है क्या मुख्यमंत्री जी?”

आपको एक्शन जरूर लेना चाहिए…

वहीं, दूसरी ओर एंटी रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री और बिहार पुलिस को टैग किया है. योगिता ने लिखा है- “हर बार महिलाओं को क्यों निशाना बनाया जाता है? अश्लीलता का विरोध करो लेकिन किसी की मां बहन को ऐसी गंदी गालियां देना घटिया सोच को दर्शाता है.” बिहार पुलिस और नीतीश कुमार को टैग करते हुए कहा कि आपको एक्शन जरूर लेना चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026