परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेला गोविंदापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेला गोविंदापुर निवासी ओमप्रकाश प्रसाद की पत्नी किरण कुमारी की मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी. मंगलवार को जब ज्यादा तबियत खराब हुई तो इलाज के लिए महाराजगंज ले जाया गया.
रास्ते में ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. किरण के पति सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं. उसका मायका भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बसाव गांव हैं. घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पंहुच कर शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…