परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के जीगोलिया गांव में बीती रात शौच करने जा रही एक अधेड़ महिला के साथ गांव के कुछ मनचलों ने गाली गलौज की. पति द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने का भी मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने चार संबंधित लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में महिला मुन्नी देवी पति अच्छेलाल की शिकायत पर गांव के ही 6 लोगों को नामजद किया गया है. जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल भेजे गए आरोपियों में नितेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, उमा शंकर पांडे और कविंद्र सिंह का नाम शामिल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…